सपा ज्वाइनिंग का सिलसिला जारी, उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने थामा सपा का दामन

September 26, 2021 1:25 PM0 commentsViews: 351
Share news

अजीत सिंह

 

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी को बूथों पर और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नहरी, मड़वा व परिगवा ग्राम सभाओं के दर्जनों महिलाएं व पुरुष कांग्रेस, बसपा, पीस पार्टी व मीम सहित अन्य पार्टियों को छोड़कर समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर शोहरतगढ़ विधानसभा प्रभारी उग्रसेन प्रताप सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का दामन थामा। शामिल हुए लोगो ने यह संकल्प लिया की उत्तर प्रदेश के 2022 में बूथों को मजबूत कर उग्रसेन सिंह को विधायक और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाया जाएगा।

पार्टी में शामिल होने वालों में संतोष यादव, संजय यादव, मोहम्मद रफी, महेश यादव, रोहित मौर्य, गुरु प्रसाद, इस्लाम अली, रामविलास गौड़, रोहित गुप्ता, लक्ष्मण सहानी, रंपत मौर्य, कमलेश गिरी, रमेश सहानी, रोहित मौर्य, राम लखन गुप्ता, गायत्री देवी, नैना देवी, जय जाहिदुनिशा, किस्मती, रमा देवी, संतोषी देवी, बुलबुल व सबनम सहित कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। सभी लोगों को उग्रसेन प्रताप सिंह द्वारा समाजवादी पार्टी का झंडा दिया गया ताकि झंडे को अपने घर पर लगाकर समाजवादी पार्टी के लिए बूथ को मजबूत करें और समाजवादी पार्टी की नीतियों का को जन जन तक पहुचाने का कार्य करें।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, जिला सचिव रामू यादव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव खुर्शीद अहमद खान, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर, महासचिव शहजाद अली, समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, भंडारी, मुक्तेश्वर, रामविलास शर्मा, गुड्डू, डब्लू सिंह, मोहम्मद रजा, मनोहर हुसैन, शंभू यादव सहित अन्य कई समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बता दें कि इससे पहले एक स्पताह पूर्व भी उग्रसेन प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस व बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया था। बताया जाता है कि इस समय सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह के पक्ष में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में काफी उत्साह दिखाई पड़ रहा है। चूंकि एक पखवारा पहले सपा के बड़े नेता नरेश उत्तम पटेल के कार्यक्रम में उग्रसेन सिंह की अगुवाई में ऐतिहासिक हजारों की भीड़ उमड़ी थी।

Leave a Reply