तहसील मुख्यालयों पर जुटा सपा का हुजूम, माता प्रसाद पांडेय बोले- लोकतंत्र का गला घोंट रही है भाजपा

July 15, 2021 6:54 PM0 commentsViews: 473
Share news

हज़ारों की संख्या में तहसील मुख्यालयों पर जुटे सपाई,  राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

अजीत सिंह


सिद्धार्थनगर। भाजपा सरकार के जन विरोधी नितियों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारी पैमाने पर की गई दबंगई व पुलिस प्रशासन को हथियार बनाकर ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों को अलोकतांत्रिक तरीके से हथियाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर जिले भर के सपाइयों ने तहसील मुख्यालयों पर जबरजस्त धरना प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञानप सौंपा। सपाइयों ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है। जिले के पांचो तहसीलों में सपाई हजारों की संख्या में जुटे और प्रशासन विरोधी नारे लगाए। इस दौरान सपाइयों का हुजुम रहा

इटवा तहसील में माता प्रसाद पांडेय के अगुवाई में सपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में इटवा तहसील पर जुटे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ब्लाक प्रमुख व जिलापंचायत अध्यक्ष के चुनाव में धांधली के खिलाफ धरना प्रदर्शन करके नारेबाजी की। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि महंगाई और बीमारी से जनता कराह रही है और सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है।

शोहरतगढ़ में उग्रसेन सिंह और जमील सिद्दीकी ने की अगुवाई

हमारे शोहरतगढ़ तहसील प्रभारी निजाम अंसारी के मुताबिक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह व विधानसभा प्रत्याशी सपा नेता मोहम्मद जमील सिद्दीकी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख एंव जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा की गई धाधली, लोकतंत्र की हत्या, बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, काले कृषि कानून, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, स्वास्थ सेवा की बदहाली, सपा कार्यकर्ताओ पर फर्जी मुकदमा लगाने, सत्ता का दुरुपयोग करने आदि समस्याओं  को लेकर आज सपाइयों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शिव मूर्ति सिंह को सौंपा।

डुमरियागंज में रामकुमार यादव उर्फ चिन्कू यादव ने किया नेतृत्व

डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर सपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रामकुमार यादव उर्फ चिनकू की अगुवाई में हजारों सपाई जुटे। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन विरोधी
नारे लगाए। रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव ने कहा कि जनता भाजपा से उब चुकी है। इनके भ्रष्टाचार आसमान पर है। इन्हें गरीबों की कोई सुधि नहीं है।

नौगढ़ तहसील की पूर्व विधायक विजय पासवान ने की अगुवाई
तानाशाही सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तहसील स्तरीय विरोध धरना, प्रदर्शन में जिला मुख्यालय के जिला कलेट्रेट पर पूर्व विधायक विजय पासवान के नेतृत्व में जनसैलाब जैसा नजारा दिखा। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है। आने वाले 2022 के चुनाव में जनता इन्हें कुर्सी से उतरने वाली है।

धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी, सोनू यादव, अनूप यादव, जोखन चौधरी, चंद्रजीत यादव, वकार मोईज खान, कमल किशोर, विष्णु उमर, राहुल यादव, दुर्गेश यादव, इब्राहिम बाबा, वीरेंद्र तिवारी, कलाम सिद्दीकी, मुरलीधर मिश्रा, मनेंद्र मिश्रा, रामअवतार यादव, अजय चौरसिया, अफरोज आलम, सलीम अहमद आदि हजारों  समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply