भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सपा ने धरना प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ द्वारा जिला उपाध्यक्ष डॉ धीरेंद्र यादव की अगुवाई में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, डीजल पेट्रोल रसोई गैस बिजली के दामों में भारी मूल्य वृद्धि, किसानों को खाद बीज की समस्या, डीजल पेट्रोल की भारी किल्लत, नीट पेपर लिक, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ आदि भाजपा के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एसडीएम शोहरतगढ़ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया।
उक्त जानकारी जिला सचिव अब्दुल कलाम सिद्दीकी ने देते हुए बताया कि धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ धीरेंद्र यादव ने जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का जनता से आवाहन करते हुए कहां की 2027 विधानसभा का चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है भाजपा की सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर बनाने का काम कर रही है भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण नौजवान बेहाल है किसान बदहाल है और आम आदमी कंगाल हो चुका है।
उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है प्रदेश की जनता महंगाई बेरोजगारी से तबाह हो चुकी है और पूरा प्रदेश बर्बादी के दहाने पर खड़ा है पीडीए सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि एक आंदोलन है जो भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकने का काम करेगा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तय है प्रदेश की जनता पीडीए के महानायक अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है
उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जुबेदा चौधरी, कमरूज्जमा खान, हरिराम यादव, गोपाल फौजी, शमशुल हुदा, राहुल यादव, श्याम सुंदर यादव जेपी यादव कपिल यादव उमेश यादव हरिलाल भोले शंकर राजू चौधरी अमित यादव विकास सत्यम विजय श्याम कुमार जयराम चौधरी सुजीत सोनू यादव अतुल सेन यादव गोलू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





