ग्राम प्रधान के भाई को थानाध्यक्ष ने पीटा, नाराज ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं के साथ थाना घेरा, कार्रवाई की मांग

January 2, 2021 1:37 PM0 commentsViews: 893
Share news

शिव श्रीवास्तव


महराजगंज।    बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलमनहाँ के ग्राम प्रधान अमित पासवान के भाई अभय पासवान को वहां के थानाध्यक्ष द्धारा अकारण पीटने का मामला प्रकाश में आया है।  इस मामले में नागरिकों ने थाने पहुंच कर अपना प्रतिरोध भी दिखाया। थानाध्यक्ष के इस कृत्य की क्षेत्र में भत्सर्ना की जा रही है। दूसरी तरफ थनाध्यक्ष ने घटना कोनिराधसार बताया है। जबकि घटना के विरोध में उतरे सत्ता पक्ष के नेता घटना को पुलिस की मनबढ़ई करार दे रहे हैं।

बताया जाता है कि 31 दिसंबर की रात बृजमनगंज ब्लॉक के फुलमनहाँ  कस्बे में प्रधान के भाई अभय पासवान अपने लोगों के साथ नव वर्ष का खुशियां मना रहे थे। उस समय रात्रि  गश्त पर निकले थानाध्यक्ष संजय दुबे व उनके हमराही की नजर इस जश्न पर पड़ी। आरोप है कि वह वहां पहुंचे और पूछ ताछ किये बिना  अचानक प्रधान के भाई को पीटने लगे, जिससे वहाँ उपस्थित लोग उग्र हो गये। लेकिन मामला रात में होने के कारण एवं स्थानीय  ग्राम प्रधान के समझाने पर  लोग शांत हो गए। सुबह होते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं आस पास के लोग इकट्ठा हो गये।, क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने  भी  अपना समर्थन  देकर  माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया।

 ग्राम प्रधान व भाजपा नेताओं के नेतृत्व में बड़ी  संख्या में  लोग थाने पहुँचकर थानाध्यक्ष के ऊपर  कार्रवाई की मांग करने लगे। सह तनाव काफी देर तक रहा। इसके बाद मौके पर पहुंचे  क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने उग्र  भीड़ को संभालते हुये लोगों को समझाया तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया।  तब जा कर भीड़ शांत हुई। इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधान के भाई द्वारा तहरीर दी गई है। मामले को जाँचकर हम अपने उच्चधिकारियों को प्रेषित कर देंगे  और मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।

इस मामले में थानाध्यक्ष संजय दुबे से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामला पूरी तरह से निराधार है। इस दौरान भाजपा नेता योगेंद्र यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्दू सिंह,राकेश जायसवाल, बबलू चौरसिया, अमित पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यवाही की मांग  किया। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

Leave a Reply