ग्राम प्रहरियों को सर्द हवाओं और कोहरे से बचाने के लिए थानाध्यक्ष ने बांटे कम्बल

January 2, 2021 3:16 PM0 commentsViews: 236
Share news

घने कोहरे व तापमान में गिरावट से निरंतर बढ़ती जा रही ठंड  ग्राम प्रहरियों मे बांटे गये १५० कंबल

निज़ाम अंसारी

 शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। ‌‌‌ ग्राम‌‌ प्रहरियों को ठंड से‌‌ बचाव के लिए शुक्रवार को‌ शोहरतगढ़ थाना परिसर मे थानाध्यक्ष आर बी‌ सिंह ने‌ थाना के 148 ग्राम प्रहरियों को कंबल,टॉर्च, लाठी दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि ठंड से बचने‌ के लिए कंबल और टार्च दिया गया ताकि रात्रि मे ठंड‌ से बचाव करते‌‌ हुए क्षेत्र भ्रमण करते रहें।पंचायत चुनाव को देखते हुए गांवों मे प्रधान‌ पद को लेकर गुटबंदी कर‌ उपद्रव और मारपीट‌ करने वालो पर कडी़ नजर रखें।

थानाध्यक्ष आर‌ बी सिंह ने कहा कि दूर दूर के गाँवो मे रहकर हमारे ग्राम प्रहरी चोरों और उपद्रवियों पर कडी़ नजर रखते‌ है। सबसे पहले घटना की खबर यही थाना पर देते है। पंचायत चुनाव नजदीक है यह हमारे पुलिस विभाग के एक अंग है।ऐसे मे इन सब की जिम्मेदारी और बढ़ गयी है। इनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि निष्पक्ष भावना‌‌ से कार्य करें।थोड़ी सी भी लापरवाही घातक हो सकती है। हमें संकल्प लेना होगा कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करेंगें।इस दौरान थाना के उपनिरीक्षक व कांस्टेबल,ग्राम प्रहरी  भल्लू, सुंदर, आंधी, बुधई, राधेश्याम, आनंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply