Breaking news– दारोगा की डांट से गश खाकर बेहोश हुआ हेड कांसटेबिल, हार्ट अटैक से मौत

January 15, 2017 6:46 PM0 commentsViews: 514
Share news

नजीर मलिक

sipahi

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने अपने दीवान को जमकर हड़काया, नतीजे में दीवान ओम प्रकाश सिंह गश खा कर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। मृतक 56 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह पुत्र सुखदेव सिंह देवरिय जनपद के बनकटा थाना अंतर्गत ग्राम गौरा के निवासी थे।

क्या है घटना

बताया जाता है कि आज यानी रविवार अपरान्ह थानाध्यक्ष मोहाना अनिल कुमार पांडे और दीवान ओम प्रकाश सिंह के बीच किसी बात पर बहस हो गई। बात बढ़ी तो बड़े दारोगा ने ओम प्रकाश सिंह को जमकर लताड़ लगाई।

बुरी तरह फटकारे जाने के दौरान दीवान आहत हुए और वह गश खाकर जमीन गिर पड़े तथा बेहोश हो गये। इतने में पर थाना परिषर में हंगामा मच गया। लोगों ने दीवान को फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चार जनवरी को जिले में तैनात हुए थे दीवान जी

गौर तलब है कि दीवान ओम प्रकाश सिंह चार जनवरी को गोरखपुर से ट्रांसफर होकर यंहा आये थे और तैनाती के दसवें दिन उन्हें दुनिया से विदा लेना पड़ा। घटना से थाने में शोक का माहौल है। उनकी लाश देवरिया भेजने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply