कुछ ताकतें नेपाल के हिंदुओं को बहका रही हैं- पुनीत पाठक नेपाली

December 31, 2016 4:36 PM0 commentsViews: 349
Share news

नजीर मलिक

33

सिद्धार्थनगर। पड़ोसी देश नेपाल के कपिलवस्तु जिले में नेपाल जनता दल के केन्द्रीय सचिव पुनीत पाठक नेपाली के अगुवाई में सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान के माध्यम से हिन्दू समाज को एकजुट रहने की अपील की गयी।

इस अवसर पर कपिलवस्तु जिले में अभियान के दौरान पुनीत पाठक नेपाली ने कहा कि देश में आज भी 85% हिन्दु होने के बावजूद सरकार इनकी मांगे नहीं मानी, तो जनआन्दोलन को विवश होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्व के एक मात्र हिन्दु राष्ट्र को मिटाने के लिए वैश्विक स्तर पर सुनियोजित रूप से एक गिरोह काम कर रहा है। उसके झांसे में नेपाल के कुछ नेता आ गये हैं, जो दुखद है।

इससे पूर्व सदस्यता अभियान अन्तर्गत कपिलवस्तु जिले के बलुहवा गाविसा के सिसहनिया वार्ड में पहुचकर सैकडों लोगों को सदस्य बनाया गया और उन्हें राष्ट्र की एकता और अखण्डता के साथ साथ नेपाल की पहचान पर आये खतरे से भी अवगत कराया गया।

अभियान के दौरान पुनीत पाठक के साथ नेजपा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष शिव सरण पाण्डेय भी साथ रहे। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply