प्रधानमंत्री पद त्याग कर सोनिया गांधी जी राजनीति में मिसाल बनीं- डा. चन्द्रेश

December 10, 2019 2:57 PM0 commentsViews: 441
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़े डॉक्टर चंद्रेश उपाध्याय के कैंप कार्यालय पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी जी का 73 वां जन्मदिवस समारोह में प्रमुख नेताओं ने सोनिया गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी तुलना आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी से की और कहा कि आज कुर्सी के लिए लोग हर चाल चल देते हैं वही हमारी अध्यक्षा ने कई बार कुर्सी का परित्याग किया है।

बतौर मुख्य वक्ता मुख्य अतिथि डॉक्टर चंद्रेश उपाध्याय ने कहा की हम धन्य हैं हमारी पार्टी धन्य है किसी देश की इतनी महान विभूति अध्यक्ष के तौर पर मिला है। जो देश की बेटियों की हो रहे बलात्कार हत्या लूट के परोक्ष अपना स्वयं का जन्मदिन मनाने से इंकार कर दिया इंकार तो उन्होंने प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने से भी किया था।  ऐसी शख्सियत हमारी अध्यक्ष हैं इसका हम सब को गर्व है।

डॉ उपाध्याय ने आगे कहा कि हम आज माननीय अध्यक्षा का 73 वा जन्मदिवस मना रहे हैं जिसने अपने सांसों की हत्या देखी थी,, अपने पति की कई टुकड़ों में लाश, लेकिन बिना विचलित हुए देश के विकास और अखंडता के लिए अब तक जी रही हैं। उन्हें किसी पद की लोलुपता नहीं। उन्होंने दो बार प्रधानमंत्री की कुर्सी को परित्याग करते हुए देश के जाने माने अर्थशास्त्री को प्रधानमंत्री बनाकर देश को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा कर दिया था।

इस अवसर पर ईश्वर से श्रीमती सोनिया गांधी की दीर्घायु की  कामना  भी की गई। कार्यक्रम में इस अवसर पर सूरज राय रितेश त्रिपाठी, अतहर हुसैन, दिनेश कुमार मिश्रा, जुबेर अहमद, बंशीधर यादव, अब्दुल्लाह आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन इंका नेता अनिल सिंह अन्नू और अध्यक्षता दिनेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता ने किया। प्रमुख वक्ताओं में कर्म से कैलाश पंछी, देवेंद्र कुमार गुड्डू, प्रदीप ठाकुराई, सुदामा प्रसाद,आदि रहे।

Leave a Reply