चर्चित सोनू सिंह की गोली मार कर हत्या, परिजन नहीं लिखा रहे मुकदमा

November 19, 2016 11:13 AM0 commentsViews: 1217
Share news

नजीर मलिक

murder
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना अन्तर्गत दहियाड गांव के करीब सुनिल सिंह उर्फ सोनू सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। मृतक सोनू पुत्र चंद्रभान सिंह हत्या के एक मामले में हाल ही में छूट कर आया था। इस घटना को उसी  हत्याकांड से जोड़ कर देखा जा रहा है। घटना से इलाके में सनसनी छायी हुई है।
बताते हैं कि घटना के समय 27 वर्षीय सोनू कल शाम 6.20 बजे अपने मित्र की स्कूटी पर बैठ कर घर वापस आ रहा था। दहियाड़ गांव के मोड़ के करीब पहले से घात लगाये हत्यारों ने पीछे से उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गये। घायल सोनू को तत्काल एम्बुलेंस से हास्पिटल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।
दो महीने पूर्व ही हुआ था हमला
गौरतलब है कि मृतक सोनू सिंह चिंतामणि हत्याकांड के आरोपी के तौर पर जेल में बंद था। वह 6 सितम्बर को जमानत पर बाहर आया था और 12 सितम्बर को उसे वाहन से कुचल कर मारने की साजिश की गयी थी। जिसकी तहरीर उसने चिल्हिया थाने में दी थी, मगर पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ बहुत हल्की कार्यवाही की थी।
अभी तक नहीं दी गयी तहरीर
सोनू की हत्या को लेकर उसके परिजन बहुत दुखी है। उन्होंने घटना के बारे में कोई तहरीर नहीं दी है। परिजनों का कहना है कि पिछले हमले में पुलिस ने जिस तरह हल्की कार्यवाही की, उससे उनका पुलिस से विश्वास उठ गया है।
तहरीर न देने पर आशंकाएं
सोनू सिंह के मर्डर के खिलाफ परिजनों द्वारा तहरीर नही देने से कई चर्चाओं को बल मिल रहा है। परिवार वाले कह रहे हैं कि पुलिस के रवैये से दुखी होने के कारण वह तहरीर नही दे रहे हैं। उन्हें यकीन नही कि पुलिस न्याय करेगी।
दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना है कि तहरीर न देने से क्रोध बढेगा। सम्भव है कि सुनील उर्फ सोनू सिंह के साथी हत्या आरोपियों पर ही पलटवार कर दें। हलांकि एएसपी सिद्धार्थनगर अशोक कुमार शुक्ल का कहना है कि अभी लोग दुखी हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि तहरीर जरूर मिल जायेगी।

Leave a Reply