जिले में सपा की चार सीटों के उम्मीदवार फाइनल, महाराजगंज जिले के विधायक विनोद का टिकट कटा

December 28, 2016 4:49 PM0 commentsViews: 4082
Share news

अजीत सिंह

28

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी ने गहन मंथन और स्क्रिीनिंग के बाद उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 325 सीटों के उम्मीदवार अंतिम तौर पर फाइनल कर उनकी सूची जारी कर दी है। जिसमें सिद्धार्थनगर की चार विधानसभा सीटें शामिल है। यहां कि एक सीट पर गतिरोध बना हुआ है। दूसरी तरफ पड़ोसी जिले महाराजगंज के फरेन्दा के विधायक का टिकट काट दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थनगर जिले कि शोहरतगढ़ सीट से विधायक लालमुन्नी सिंह की जगह उनके पुत्र उग्रसेन सिंह को टिकट दिया गया है। जबकि तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए बांसी सीट से लालजी यादव को पुनः प्रत्याशी बनाया गया है।

इसी प्रकार इटवा विधानसभा क्षेत्र से माता प्रसाद पांडेय का नाम घोषित हुआ है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष होने के नाते उनका टिकट तय था, लेकिन औपरारिक घोषणा तो की ही जानी थी। इसके अलावा तमाम कशमकश के बीच डुमरियागंज सीट से विधायक कमाल युसूफ के टिकट की पुनः पुष्टि की गयी है।

कपिलवस्तु सीट पर गतिरोध

सूचना के मुताबिक जिन 78 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है। उसमें सिद्धार्थनगर की कपिलवस्तु सीट भी है। जहां से सपा के विजय पासवान वर्तमान में विधायक हैं। जिले में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले विजय पासवान के नाम पर गतिरोध से राजनीतिक क्षेत्रों में हैरत है।

विजय पासवान के नाम घोषणा क्यों नहीं हुई, इस बारे में कोई कुछ बता नहीं पा रहा है। लेकिन सपा के सूत्रों का कहना कि उनके नाम की घोषणा भी कल तक अवश्य हो जायेगी।

फरेन्दा से श्यामनरायन को टिकट

सिद्धार्थनगर के पड़ोसी जनपद महाराजगंज की फरेंदा सीट से मौजूदा विधायक विनोद तिवारी का टिकट काट कर उनके स्थान पर पूर्व मंत्री श्यामनरायन तिवारी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा नौतनवां सीट पर गतिरोध है। वहां पहले कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह को टिकट मिला था। जिसे बदल कर अमर मणि त्रिपाठी के बेटे अमन मणि को टिकट दिया गया था, लेकिन आज जारी सूची में उनका नाम नहीं है। समझा जाता है कि इस सीट पर अभी आम सहमति नहीं बन पायी है।

Leave a Reply