भाजपा पूंजीपतियों का समर्थक तो सपा बेइमानों की संरक्षक है- अरशद खुर्शीद

December 11, 2016 3:43 PM0 commentsViews: 260
Share news

—इटवा विधानसभा क्षेत्र के सोहना बाजार पर में हुई जनसभा

एम. आरिफ

khursheed

इटवा, सिद्धार्थनगर। शनिवार को इटवा विधानसभा क्षेत्र के सोहना बाजार में प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, जंगलराज व केन्द्र सरकार की लोकसभा चुनाव में की गई वादा खिलाफी को लेकर इटवा विधानसभा बसपा प्रत्याशी हाजी अरशद खूर्शीद के अध्यक्षता में एक जनसभा का अयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अरशद खुर्शीद ने कहा कि भाजपा उद्दोगपतियों की हिमायती है। उसने पूंजीपतियों के कर्ज माफ कर यह साबित भी कर दिया है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा ने नोट बन्दी कर कालाधन पर लगाम नही बल्कि गरीबों को परेशान कर रही है।

उन्होंने कहा कि वहीं सपा सरकार में अराजकता चरम पर पहुंच चुकी है। कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। थाना और कचहरी में उन्हीं की सुनी जाती है। जिनके पास सत्ता की धमक होती है। सपा पर हमला करते हुये कहा कि सपा सरकार में विकास के लोगों का गुमराह किया गया है। प्रदेश में विकास कहीं दिखाई नही दे रहा है। और सपा सरकार विकास के नाम पर सपा दुबारा सरकार बनाने का वायदा कर रही है।

उन्होंने ने कहा कि आज विकास के नाम पर वोट मांगने वाले इटवा के विधायक माता प्रसाद पाण्डेय के नेता व प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भिलौरी मे चीनी मिल के लिये लगाये गये पत्थर का आज तक पता नहीं चला। पत्थर वहां के चरवाहे उठा ले गये।

इसी क्रम में जिला प्रभारी भुल्लर प्रसाद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी वास्तव में हर वर्ग के गरीबों और दबे कुचले लोगों के सम्मान की लडाई लड़ रही है। सपा सरकार में अफसर सत्ता के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। जिसके चलते आये दिन अपराध की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

कार्यक्रम पर संचालन कर रहे बसपा विधानसभा अध्यक्ष राम यज्ञ गौतम ने कहा की सपा सरकार में जिला स्तर से लेकर निम्न स्तर तक के अधिकारी भ्रष्टाचार मे लिप्त रहते हैं। जिससे जनता परेशान है। सपा सरकार गुंडों का राज है। जिसमें हम सब सुरक्षित नहीं है।

इस दौरान, शेखर अजाद, लालचन्द निषाद, नजरे आलम, ज्वाला प्रसाद राजभर , तिलक राम यादव, अखतर चौधरी, राधेश्याम,  अशलम खुर्शीद, राम अचल गौतम, भुल्लर प्रसाद, राम दास मौर्या, आस मोहम्मद, पिंगल प्रसाद,  मो. इकराम, बलराम मिश्रा, शाबान प्रधान, अरविन्द मिश्र, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply