मिशन 2022 : जमील सिद्दीकी ने सपा नगर अध्यक्ष संजीव के साथ किया तहसील क्षेत्र क दौरा

June 17, 2020 11:53 AM0 commentsViews: 322
Share news

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।  समाजवादी मिशन 2022  के तहत सपा नेता जमील सिद्दकी ने गत दिवस शोहरतगढ़ विधानसभा क्षे़त्र का डोर टू डोर सम्पर्क किया तथा आम जन को समाजवादी पाटी की पूर्व में रही सरकार की उपलब्धियां भी बताईं। उनके साथ पार्टी की नगर अध्यक्ष संजीव जायसवाल भी रहे।

नौगढ़ नगर पालिका के चेयरमैन व पूर्व विधानसभा से प्रत्याशी रहे सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी द्वारा किये गए लोक कल्याण के कार्यों का बखान किया और समाजवाद को लोकतंत्र के लिये खाद बताया। उन्होंने कहा कि  समाजवादी पार्टी जनता की सभी  समस्याओं के हल के लिए लिए काम करती रही है, साथ ही सामाजिक ताने बाने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने व बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने का काम भी बखूबी करती है।

जमील सिद्दीकी ने तहसील क्षेत्र के धनौरा, काप्सिहवा, सुरजी, धंधरा, कोटिया बाजार, गनेशपुर, परसा, खड़कुइय्यां, चम्पापुर और देर रात को कस्बा शोहरतगढ़ में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों को समाजवादी पार्टी के कार्यों को बताया। इस मौके समाजवादी पार्टी कस्बे के नगर अध्यक्ष व सभासद संजीव जायसवाल, नवाब खान, धर्मेंद्र अग्रहरि, बनवारी, विनय त्रिपाठी, सभासद बाबूजी व अल्ताफ हुसैन आदि साथ रहे।

Leave a Reply