किसानों के सम्मान और सुरक्षा में उग्रसेन ने निकाली साइकिल यात्रा

December 13, 2020 6:33 PM0 commentsViews: 93
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर उत्तर प्रदेश में किसानों पर जारी सत्ता संरक्षित अत्याचार के विरोध में सपा नेता उग्रसेन सिंह ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सायकिल द्वारा किसान यात्रा निकाला और क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पहुंचकर किसानों को जागरूक किया गया। 

किसान यात्रा के दौरान चौहट्टा से अगया से, संतोरी संतोंरा, परसिया, छतहरा, नकथर, छतहरी में सपा नेता उग्रसेन सिंह ने पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया, किसानों के घर- घर पहुंचकर जागरूक किया।

किसानों को संबोधित करते हुए उग्रसेन सिंह ने कहा यह सरकार जन विरोधी काम रही है। भाजपा सरकार कृषि विधयेक बिल लागू करके किसानों का गला घोंटने का काम कर रही है। भाजपा सरकार से हर वर्ग तबाह हो चुका है। जनता के लिए सपा सरकार ही एकमात्र विकल्प है। 

Leave a Reply