विधायक राही के प्रयास से कपिलवस्तु विधानसभा मे 23 मार्गों के लिए ₹5 करोड़ की स्वीकृति
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक श्यामधनी राही के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा क्षेत्र के 23 मार्गों के सामान्य एवं विशेष मरम्मत कार्यों हेतु कुल ₹4 करोड़ 74 लाख 55 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे क्षेत्र के मार्गों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा जिससे क्षेत्र वासियों को आवागमन में सुविधा के साथ सड़क व्यवस्था बेहतर होगी।
विधायक श्यामधनी राही ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से हृदय पूर्वक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कपिलवस्तु विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनहित से जुड़े विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाकर धरातल पर उतारना उनकी प्रतिबद्धता है।





