एसएसबी व ढ़ेबरूआ पुलिस ने पकड़ा करोड़ों का चरस, तीन नेपाली तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

August 25, 2022 8:48 PM0 commentsViews: 259
Share news

अजीत थाना

सिद्धार्थनगर। शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ/अवैध शराब/ड्रग्स के बिक्री, परिवहन पर रोकथाम अभियान के तहत 10.860 kg कीमत एक करोड़ आठ लाख साठ हजार का तीन अभियुक्तों के पास से अवैध चरस बरामद किया है। तीनों तस्कारों में एक पुरुष व दो महिला को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक, सुरेश चन्द्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक, रमेश चन्द्र पाण्डेय क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निर्देश पर जनपदीय पुलिस बल व सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम द्वारा अपराध नियंत्रण व तस्करी पर रोकथाम हेतु पीलर संख्या 567 बहद ग्राम मुड़िला थाना क्षेत्र ढ़ेबरुआ में गश्त कर रहे थे। इस दौरान संयुक्त टीम द्वारा चरस तस्करी करने वाले 01 पुरुष व 02 महिला तस्करों को बुधवार को वीर बहादुर परिहार के कब्जे से 3.047 kg, प्रथम महिला तस्कर के कब्जे से 3.093 kg व द्वितीय महिला तस्कर के कब्जे से 4.720 kg चरस बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

01- वीर बहादुर परिहार उर्फ गोपाल सिंह पुत्रमानबहादुर (उम्र 42 वर्ष) निवासी ग्राम गोडाकोट गुल्मी दरवार, गांव पालिका वार्ड नं. 3 थाना तमघास जिला गुल्मी राष्ट्र नेपाल।
02- दो नफर महिला अभियुक्ता निवासिनी नेपाल राष्ट्र।

पूछताछ का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि “नेपाल से कम दाम में खरीदकर हिमांचल प्रदेश मे ले जाकर टूरिस्टो को अधिक दाम मे बेंचकर लाभ कमाते है”।

गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय

पीलर संख्या 567 बहद ग्राम मुड़िला थाना ढ़ेबरुआ से, दिनांक 24-08-2022 समय 20:30 बजे ।

बरामदगी का विवरण
01- 10.860 किग्रा0 अवैध चरस(कुल अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 01 करोड़ 08 लाख 60 हजार रु0 लगभग) ।
02- 03 अदद मोबाइल फोन
03- 18580 रु. भारतीय व 6495 नेपाली रुपया।

बरामदगी/गिरफ्तार करने वाली पुलिस व SSB टीम
01- श्री पंकज शाहा सहायक सेनानायक 50वी वाहिनी SSB जनपद बलरामपुर।
02- उ. नि. बृजेश सिंह थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
03- ASI सम्मी खोलिया (ई-कम्पनी) 50वी वाहिनी SSB जनपद बलरामपुर।
04- हे. का. राजेश गौड़ थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर।
05- का. GD शमशेर सिंह (ई-कम्पनी) 50वी वाहिनी SSB जनपद बलरामपुर।
06- का0 GD सुनील मुर्म मय डाग 349 Hippy 50वी वाहिनी SSB जनपद बलरामपुर।
07- का. विनोद कुमार पासवान थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर।
08- म. का. पुष्पा कुमारी थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर।
09- म. तीन. मनीषा कुमारी थाना ढ़ेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर।

Leave a Reply