स्कूल जाकर ही दौड़ सकते है जिंदगी की रेस– नवेद रिजवी

March 31, 2016 3:35 PM0 commentsViews: 257
Share news

नफासत रिजवी

 

स्कूल चलो अभियान को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते नवेद रिजवी

स्कूल चलो अभियान को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते नवेद रिजवी

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर।तालीम के बिना इंसान अधूरा है। अगर आपके पास तालीम नहीं है, तो आप जिंदगी की रेस हार जायेगें और विकास की मंजिल को छू नहीं सकता। इसलिए आज हर बच्चे को स्कूल भेजे जाने की जरूरत है।

यह बात सेवा डेवलपर्स के एम डी नवेद रिजवी ने कहा। वह प्राइमरी पाठशाला महुआ खुर्द (डुमरियागंज) में स्कूल चलो अभियान को बतौर चीफ गेस्ट कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सम्बोधन के बाद बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना भी किया।

इस मौके पर नवेद रिज़वी ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा विकल्प है जिससे दुनिया की हर ताकत से लड़ा जा सकता है। शिक्षित समाज से ही देश का उत्थान होगा। ज़मीनी स्तर पर शिक्षा को बढ़ावा मिलना चाहिए।

बताते चलें कि शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए विद्द्यालय में और भी कई कई कार्यक्रम हुए। शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने एक ही सुर में संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान किरण देवी, आर सेवा लैंड के प्रबंधक नवेद रिज़वी, वरिष्ट पत्रकार नफासत रिजवी, शमशाद हुसैन व् प्रधान प्रतिनिधि लाल जी उपस्थित रहे। अंत में नवेद रिज़वी ने बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार वितरित किया।

Leave a Reply