योगी सरकार में प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नही – कालीचरण यादव

October 1, 2020 1:09 AM0 commentsViews: 142
Share news

आरिफ मकसूद

इटवा , सिद्धार्थ नगर। सपा नेता एंव समाजवादी युवा संघ के जिलाध्यक्ष कालीचरण यादव ने बुधवार को कपिलवस्तुपोस्ट से कहा कि हाथरस की घटना शर्मशार करने वाली घटना है। अब देश और शर्मशार नहीं होना चाहता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। हाथरस में जिस बेटी के साथ जो घटना हुई है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। भाजपा के शासनकाल की यह पहली घटना नहीं है। आये दिन प्रदेश में हत्या , बलात्कार जैसी बड़ी बड़ी घटनाएं हो रही है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में महिलाओं बेटियों की आबरू व जीवन सुरक्षित नहीं है। महिलाओं और बेटियों के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार के चलते उत्तर प्रदेश महिलाओं बेटियों के लिए अभिशाप बन गया है। महिला व बेटियों के उत्पीड़न में यूपी नंबर 1 पर है। प्रदेश के हालात वीभत्स है। प्रदेश सरकार मनीषा के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाए व पीड़ित परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे।

Leave a Reply