पांच थानाध्यक्ष हटाये गये, एसओ इटवा जयदीप दुबे और त्रिलोकपुर के थानाध्यक्ष अरविंद मिश्र लाइन हाजिर

December 10, 2017 4:17 PM0 commentsViews: 1289
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एसपी डा. धर्मवीर सिह ने जिले के पांच थानाध्यक्षों को उनके पदों से हटा दिया है। इनमें से इटवा और त्रिलोकपुर के थानाध्यक्षों को शिकायतों के आधार पर लाइन हजिर कर दिया गया है, जबकि बांसी, गोल्हौरा और कपिलवस्तु के थानाध्यक्षों की थानेदारी छीन कर उन्हें कम महत्वपूर्ण जगहों पर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक इटवा के थानाध्यक्ष जयदीप दुबे और  त्रिलोकपुर के थानाध्यक्ष अरविंद मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कल देर रात में उनकी लाइन हाजिरी के आदेश जारी किये और आज मीडिया को बताया। समझा जाता है कि उन्हें शिकायतों के आधार पर हटाया गया।  जयदीप दुबे की जगह अनिल पांडेय को और अरविंद मिश्र की जगह  ब्रह्मानंद गौड को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा बांसी कोतवाली इंचार्ज अनिल सिंह को हटा कर डीसीआरबी भेज दिया गया है। उनके स्थान पर  चुनाव सेल में कार्यरत  रवीन्द्र सिंह को बांसी का नया कोतवाल बनाया गया है। इसी तरह कपिलवस्तु कोतवाली के  प्रभारी निरीक्षक गोपाल स्वारुप वाजपेयी को हटा कर अपराध शाखा भेजा गया है। उनके स्थान पर उनके स्थान पर  माफिया सेल के इंचार्ज संजय दुबे को कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा रवीन्द्रकुमार गौतम को गोल्हौरा के थानाध्यक्ष पद से हटा कर अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर लालपुर चौकी के प्रभारी मनोज सिंह को नैनाती दी गई है। बकौल पुलिस अधीक्षक यह फैसले जनहित में लिए गये हैं।

Leave a Reply