इंटर की छात्रा से जिला कारागार के निकट गैंग रेप से सनसनी, अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

August 17, 2022 1:53 PM0 commentsViews: 1196
Share news

नजीर मलिक

 

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की  इंटर की छात्रा को अगवा कर उसके साथ जिला मुख्यालय के एक पार्क में सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छः दिन पूर्व हुयी इस घटना का खुलासा गत दिवस हुआ। इसके बाद पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुस्साहसिक घटना के बाद शहर में हलचल मच गई है।

मुख्यालय के करीब के गांव निवासी एक व्यक्ति के मुताबिक उसकी 15 वर्षीय बेटी सिद्धार्थनगर मुख्यालय के एक विद्यालय में कक्षा 12 में पढ़ती है। आरोप है कि 10 अगस्त को सुबह 10 बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। तभी नेपाल का रहने वाला एक युवक जो कि मौजूदा समय में उसी गांव में रहता है। अपने एक सहयोगी के साथ रास्ते में पहुंच गया और नेपाल घुमाने के बहाने एक स्कॉर्पियो में जबरिया उसे बैठा लिया। उसमें  दो अनजान अन्य लोग भी बैठे  हुए थे।

बताया गया है कि लड़की को नेपाल न ले जाकर वे उसे जिला जेल के पास स्थित पार्क में ले गए। जहां बारी-बारी से दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दो अज्ञात साथ में थे, जो देखरेख में लगे हुए थे। इसके बाद गाड़ी से मोहाना चौराहे ले गए। वहां उन्होंने यह धमकी देते हुए छोड़ दिया कि अगर किसी से कुछ बताया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़िता किसी तरीके से घर पहुंची। इसके बाद उसने परिवार को आपबीती बतायी।

जानकारी मिलते ही पिता ने मंगलवार को सदर थाने में तहरीर दी। पिता की तहरीर पर सदर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, घटना की साजिश रचने सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सदर कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पीड़ित बालिका को महिला सुरक्षाकर्मी की देख रेख में छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

 

Leave a Reply