मारवाड़ी समाज के लोगों ने स्व. सुबाष गुप्ता को दी श्रधांजलि

January 4, 2021 3:46 PM0 commentsViews: 420
Share news

अजीत सिंह

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। कस्बे के रास्थान अतिथि भवन शोहरतगढ़ में मारवाड़ी समाज द्वारा श्रधांजलि सभा आयोजित किया गया। सभा में कस्बे के मारवाड़ी समाज के लोगों ने स्व. सुभाष गुप्ता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

शोकसभा में राजेंद्र उर्फ रज्जू बोरा ने कहा कि स्व. सुभाष गुप्ता जैसा व्यक्तित्व और संघर्षशील जन नेता मिलना नामुमकिन है। स्व. गुप्ता हमेशा शोहरतगढ़ नगर पंचायत ही नहीं बल्कि पुरे जिले के विकास के लिए तत्पर रहते थे।

शोक सभा में राजेंद्र बोरा के अलावा विजय परसरामका, अशोक बोरा, रवि अग्रवाल, सतीश मित्तल, मुकेश पोद्दार, सरवन पोद्दार, सुनील शर्मा, सभासद कृष्ण कुमार अग्रवाल, सीताराम खेतान सहित कई अन्य मारवाड़ी समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply