Breaking- पकड़ी, परसा महापात्र और कांसीराम आवास में श्याम बिहारी ने पहुंचाया पीने का पानी

May 17, 2020 12:25 AM0 commentsViews: 256
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल ने विस्तारित क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर कर चहुँमुखी पहुंच बनाने की कवायद हेतु कमर कस ली है। लोगों को अब स्वस्थ जल पीने के लिए परेशान होने की जरूरत नही है। इसके लिये चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल ने जिलाधिकारी दीपक मीणा और अधिशासी अभियंता जलनिगम से नगर में जलतंत्र को मजबूत करने की बात चलाई है।

श्यामबिहारी जायसवाल के अथक प्रयास से जहां एक तरफ नवनिर्मित नवविस्तारित क्षेत्र पारसा महापात्र का ओवर हेड टैंक पुनः सुचारु रूप से चल पड़ा है। कल से इसका पानी पकड़ी को भी प्राप्त होगा है। नगरपालिका के कर्मचारियों ने बंद पड़े और लीक हो रहे परसा महापात्र के वाटर ओवरहेड टैंक के सप्लाई पाइप को मरम्मत कर पानी को पकड़ी तक पहुंचाये जाने की योजना को धरातल पर उतारा है।

इसके साथ ही जिला मुख्यलय पर निर्मित कांसीराम आवास जहा हजारो की आबादी पेयजल से जूझती है, वहां, 2007 से निर्मित वॉटर ओवर हेड टैंक में पानी नहीं पहुंच पाया था श्याम बिहारी ने अधिशासी अभियंता जलनिगम से नगर पालिका विस्तार उपरांत इस समस्या को रखा। तदोपरांत टंकी में आंशिक मरम्मत कर पानी पहुंचाया गया। किन्तु स्विचवाल की खराबी से यह व्यवस्था पुनः चरमरा गयी थी। कल नगर पालिका प्लंबर द्वारा इसका निदान भी कर लिया गया है जिससे अब सुचारु ढंग से पानी ओवर हेड टैंक में चढ़ेगा और कांसीराम आवास की सभी मंजिलो तक पानी पहुंचेगा।

नपा चेयरमैन श्याम बिहारी ने बताया की हमारे कार्यकाल में विगत वर्ष पहली बार वृहद पैमाने पर दसों वॉटर कूलर विभिन्न मुख्य मार्गो पर लगाए गए थे। जिनका आगामी गर्मी के दृश्टिगत सर्विसिंग किया गया है और यह सभी अब शीतल पेय सुविधा देने को तयार है।

इसके साथ ही नगरपालिका पुनः इस गर्मी में भी कम से कम 12 और वाटर कूलर विभिन्न प्रमुख मार्गो पर लगाएगी। जिसमे नवविस्तरित क्षेत्र भी शामिल होंगे। नगर पालिका ने पिछले वर्ष घर घर पेय जल पहुंचने हेतु दो बड़े स्टील टैंकर भी क्रय किये थे। नगर पालिका द्वारा सिविल लाइन पंप हाउस की रिबोर समस्या का निदान 15 जून तक कराये जाने की योजना भी बना चुका है।

Leave a Reply