काजी सुहेल बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, हर तरफ से बधाइयों का तांता

October 16, 2019 1:26 PM0 commentsViews: 1189
Share news

— अरसा बाद किसी युवा को नेतृत्व मिलने से संघर्ष की उम्मीदें बढ़ीं- नर्वदेश्वर शुक्ल

 

नजीर मलिक

सिद्धाथनगर। कांग्रेस के विन्न पदों पर रहे सुवा नेता काजी सुहेल अहमद को सिद्धार्थनगर जिले का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। इस खबर के बाद से सुहेल अहमद को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पार्टी के इस फैसले से कांग्रेस के अनुभवी नेताओं ने जिले में कांग्रेस के मजबूत होने की उम्मीद जताई है। दूसरी तरफ काजी सुहेल ने अपनी जिम्मेदारियां निभाने का वादा करते हुए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

नये अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के अध्यक्ष बनने के बाद से स्थानीय कांग्रेस नेताओं में व्यापक खुशी है। उनके मनोनयन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस शासन के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री नर्वदेश्वर शुक्ल ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पार्टी हित में बेहतर फैसला बताया है। उन्होंने कहा है कि सुहेल अहमद के विभिन्न पदों पर रहने के कारण संगठन का बेहतर अनुभ्रव है तथा युवा होने के कारण उनमें ऊर्जा भी हैं ऐसी हालत में वे संगठन को निश्चित ही मजबूत करेंगे।

याद रहे कि नये अध्यक्ष जिले के सवतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मंत्री काजी जलील अब्बासी के पौत्र हैं। उनके पिता काजी मो. शकील भी एक बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व प्रदेश के पीसीसी के सदस्य आदि पदों पर रह चुके हैं।

उनके मनोनयन पर कांग्रेस नेता व निवर्तमान जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, पूर्व सांसद मो मुकीम, पूर्व विधायक ईश्वर चन्द्र शुक्ल, बख्तियार उसमानी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, अभिनव राय पीसीसी, अब्दुस्सलाम, कैलाश वाजपेयी, प्रदीप ठकुराइ, कांग्रेस अध्यक्ष महिला सभा रंजना मिश्रा, इंका नेता किरन शुक्ला, मो. वासिफ, शाहरूख पठान,  कैलाश पंछी, डा. जावेद चौधरी, पप्पू खान, अशोक श्रीवास्तव आदि ने ने बधाई दी हैं

Leave a Reply