परिवर्तन यात्रा को कामयाबी के लिये सुजाता सिंह ने छानी गांवों की खाक

November 22, 2016 4:20 PM0 commentsViews: 281
Share news

एम.आरिफ

sujata12

 

इटवा, सिद्धार्थनगर। इटवा विधानसभा में 4 दिसम्बर को पहुंचने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत होगा। इसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रहीं हैं। लोग भाजपा की नीतियों के साथ खड़े हैं। नरेंद्र मोदी जनहित में काम कर इतिहास बना रहे हैं।

उक्त बातें जिला पंचायत सदस्य व इटवा विधानसभा से भाजपा टिकट की दावेदार सूजाता सिंह ने कही। बताते चले कि सुजाता सिंह डुमरियागंज लोकसभा सीट से 3 बार सासंद रह चुके रामपाल सिंह की पुत्रवधु हैं। वह मंगलवार को इटवा विधानसभा क्षेत्र के मल्वार, भड़रिया, समेत दर्जनों गावों में जनसम्पर्क के दौरान यह बात ग्रामीणों को बता रहीं थीं।

उन्होंने ग्रामीणों से परिवर्तन यात्रा में आने का अपील किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार जनहित के कार्यो को गति दे रही हैं। इससे विपक्षी दलों में भगदड़ है। ऐसे में सत्ता परिवर्तन यात्रा का इटवा में आना विरोधियों की जड़ें उखाड़ फेंकने वाली साबित होगी।

उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक ने लोगों के विश्वास को छलने का काम किया है। क्षेत्र की जनता बुनियादी समस्याओं को लेकर परेशान हैं।

Leave a Reply