राकसंप तिवारी गुट का चुनाव: सुजीत जायसवाल जिलाध्यक्ष व महामंत्री राजेश मिश्रा बने

December 17, 2022 8:05 PM0 commentsViews: 361
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (एसपी तिवारी गुट) की जिला इकाई का अधिवेशन और जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। प्रदेश अध्यक्ष एसपी तिवारी की उपस्थिति में हुए चुनाव में सुजीत कुमार जायसवाल जिलाध्यक्ष, राजेश मिश्रा जिला महामंत्री चुने गए। अन्य पदाधिकारियों का भी चयन निर्विरोध हुआ। इस मौके पर कर्मचारियों, शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। निदान के लिए शीघ्र रणनीति तैयार करने की घोषणा भी हुई। 

शनिवार को विकास भवन के अंबेकर सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (एसपी तिवारी गुट) की जिला इकाई के जिला कार्यसमिति के चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष एसपी तिवारी, प्रदेश महामंत्री आरके निगम की मौजूदगी रही। चुनाव में ग्राम्य विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल को जिलाध्यक्ष, राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा को जिला महामंत्री चुना गया।

इसके अलावा आशुतोष मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष, सुनील चौबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बी.नारायण, कलीमुज्ज्फर, कृष्ण मोहन उपाध्याय, इंद्रजीत यादव, रणजीत कुमार गौतम, ओपी मिश्रा, दयानंद मणि त्रिपाठी, प्रियंका गोस्वामी, उपाध्यक्ष, जय सिंह गुप्ता कोषाध्यक्ष, पीयूष कुमार पांडेय प्रवक्ता, भीखा सिंह यादव संयुक्त मंत्री, शिव कुमार दुबे, हरीराम वर्मा, राम दयाल, विजय कुमार पाठक, दिलीप श्रीवास्तव, संगठन मंत्री, हमीद संप्रेक्षक, वीरेंद्र कुमार मीडिया प्रभारी, चुने गए।

संरक्षक मंडल में सुरेश कुमार पांडेय, गणेश कुमार मिश्रा शामिल हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को बधाई दी। कहा कि कर्मचारियों के हितों को लेकर संगठन सदैव तत्पर हैं। जल्द ही मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री आरके निगम ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ही संषर्घ को धार देगी। इस मौके पर देवेंद्र कुमार यादव, शोभनाथ, दिनेश मणि मिश्रा भी मौजूद थे।

Leave a Reply