सीएम योगी द्वारा भारतीय संस्कृत एवं धर्म स्थापना करने हेतु विहिम ने किया सुंदरपाठ

July 2, 2022 5:04 PM0 commentsViews: 154
Share news
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ के भारतीय संस्कृति के संरक्षण अभियान एव धर्म स्थापना हेतु विश्व हिन्दू महासंघ सिद्धार्थनगर द्वारा शनिवार को कचहरी परिसर के अखण्ड कृपा हनुमंतलाय में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल बार एशोसिएशन एव अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का सहयोग रहा। सुन्दर काण्ड पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ, जिसमे कचहरी के समस्त विद्वान अधिवक्ताओं सहित कचहरी के उपस्थित श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। 
इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि सुन्दर काण्ड जैसे धार्मिक कार्यो के अनुष्ठान से हमारी संस्कृति का पहचान तो होता कई है साथ ही धर्म के प्रति लोगो की आस्था बढ़ती है। इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान सुंदर वातावरण का माहौल बनाते है, और भक्ति भाव से निःस्वार्थ रूप से अपनी संस्कृति के प्रति जागृत होते हैं। इस तरह के अनुष्ठान से समस्त जीवों का कल्याण होता है।
धर्माचार्य प्रमुख  कृपा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि धर्म के प्रचार एवं हिन्दू धर्म एव भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु यह सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया है। हमारी संस्कृति के संरक्षण हेतु इस तरह के अनुष्ठान होना जरूरी होता है।
इस दौरान विश्व हिन्दू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र बहादुर सिंह, गोविंद प्रसाद शुक्ल, फतेबहादुर सिंह, त्रियुगी चौहान, तहसील अध्यक्ष राजीव वर्मा, आशीष श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इंदु कुमार सिंह, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के महामंत्री अनिल विश्वकर्मा, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजन सिंह, सेलटैक्स वकील राकेश सिंह, अध्यापक रुपेश सिंह, हरिशंकर सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, संदीप मद्धेशिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता रमेश पांडेय, पीपी मिश्रा, दिव्य प्रकाश शुक्ला, सोनी चौरसिया, प्रभाकर मिश्र, पुष्पा मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, विजय सिंह, अवनेंद्र त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमन जायसवाल, विनोद कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, विकास, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply