एमएलसी चुनाव में सनी यादव ने भाजपा उम्मीदवार को दी तगड़ी शिकस्त

March 6, 2016 11:01 AM1 commentViews: 1471
Share news

संजीव श्रीवास्तव

ddd

सिद्धार्थनगर। विधान परिषद चुनाव में बस्ती-सिद्धार्थनगर-संतकबीरनगर सीट पर समाजवादी पार्टी के सनी यादव विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लन चौधरी को तकरीबन 3 हजार मतों से पराजित कर दिया है। मंडल मुख्यालय पर हुई गिनती में सन्नी को  3 हजार 8 सौ  69 और गिल्लन चौधरी को 1009  मत मिले हैं।

चुनाव में कुल ५०५९ मत पड़े थे, जिसमें १४३ मत अवैध पाये गये। नोटा के पक्ष में कुल ३८ मत डाले गये। इस प्रकर सनी को २८६० मतों से पराजय मिली। भारतीयजनता पार्टी के खेमे में हार का यह अंतर बहुत गहराई से महसूस किया जा रहा है।

सन्नी की जीत की खबर पर सिद्धार्थनगर के सपाई खुशी में डूब गये हैं। सपा नेताओं ने इसे अखिलेश सरकार की नीतियों की जीत बताया है। सपा नेता राम कुमार उर्फ चिनकू यादव ने कहा है कि गांव व क्षेत्र लेबल के जनप्रतिनिधियों के विशाल बहुमत ने अखिलेश यादव सरकार की विकास परक नीतियों पर मुहर लगा दी है।

बधाइयों का तांता

सनी यादव की जीत पर सपा के पूर्व विधायक लाल जी यादव, नगर पालिका अध्यक्ष और सपा नेता मो जमील सिद्दीकी, महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी, सपा नेता हरिराम यादव, खुरशीद अहमद खान, अफसर हुसैन रिजवी, ताकीब रिजवी आदि ने नये एमएलसी को बधाई देते हुए उनसे सिद्धार्थनगर के विकास की अपेक्षा किया है।

1 Comment

Leave a Reply