आगलगी की दो घटनाओं में एक लाख की क्षति, महिला झुलसी, दो पशुओं की मौत

November 17, 2020 4:08 PM0 commentsViews: 186
Share news

अजीत सिंह

बांसी/बढऩी, सिद्धार्थननगर। दिवाली की शाम शनिवार को बांसी क्षेत्र के सूपा घाट गांव में एक घर में आग लगने से घर में रखा सामान और हजारों  रुपये नकद जलकर राख हो गये। शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम रेकहट के टोला नजरगढ़वा के एक झोपड़ी में आग लगने से चार जानवर झुलस गए। जिसमें दो जानवरों की मौत हो गई।


बांसी क्षेत्र के सूपा घाट गांव निवासी छत्रपाल शनिवार की शाम पत्नी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित अपनी चाय की दुकान पर था। इसी बीच शाम छह बजे उसके घर में अचानक आग लग गयी।

आग लगने की सूचना मिलते ही छत्रपाल और उसकी पत्नी फूलमती गांव के लोगों केसाथ मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान फूलमती का पैर आग सेझुलस गया। आग लगने से घर में रखा गेहूं, धान, चावल, बिस्तर, कपड़ा और तीन हजाररुपये नकद सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कुछ देर बाद किसतरह आग पर काबू पाया। घटना में एक लाख की क्षति का अनुमान है।

इसी तरह शनिवार को ही क्षेत्र के चेरीया गांव में काली माता के स्थान के पास पटाखा से छेदी पुत्र बुधिराम के छप्पर में आग लग गयी। ग्रमीणों ने तत्काल आग को काबू में कर लिया। शोहरतगढ़ के ग्राम रेकहट टोला नजरगढ़वा निवासी अब्दुल रहीम के पशुओं के रहने वाले झोपड़ी में शनिवार देर रात आग
लग गई। शोर होने पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

इस बीच दो गोवंशीय पशु और दो बकरियां झुलस गई। इनमें एक गोवंशीय और एक बकरी की मौत हो गई। आग बुझाने के दौरान अब्दुल रहीम की पत्नी हसीना खातून (35) भी
झुलस गई। उसे प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी बढऩी पर भर्ती कराया गया, स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply