सूरज गुप्ता नर्सेस वेलफेयर एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष

September 3, 2015 4:03 PM0 commentsViews: 136
Share news

suraj guptaसंयुक्त नर्सेस वेलफेयर एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर द्विवेदी ने सूरज गुप्ता उर्फ नैतिक को सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए जनपदीय कार्यकारिणी विस्तार का निर्देश दिया है।

अपने पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि उनका संगठन नर्सों के हक, सम्मान, सुरक्षा व सुनहरे भविष्य के लिए संघर्षरत है। सूरज गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनने से सिद्धार्थनगर में भी संगठन को मजबूती मिलेगी। सूरज के मनोनयन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बधाई दी है।

Leave a Reply