तुलसियापुर में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर बताए गये

July 4, 2019 1:36 PM0 commentsViews: 99
Share news

निजाम अंसारी

‘शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। गृह विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रुप से बालिका सुरक्षा जागरुकता के लिए”जुलाई अभियान” के तहत बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर मे स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कालेज में बुधवार को छात्राओं को उनकी सुरक्षा के उपाय बताये गये।इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी बढ़नी अभिमन्यु ने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार सचेत है।बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के लिए जागरुक करने के लिए ही इस प्रकार के कार्यक्रम सभी विद्यालयों में आयोजित किये जा रहे हैं।

इस मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि जब तक समाज में महिलाएं व बालिकाएं मजबूत व शिक्षित नहीं होंगी तब तक समाज विकास नहीं करेगा।ढ़ेबरुआ थाने के एसएसआई अशोक कुमार पाल ने कहा कि जब कभी भी छात्राओं को लगता हो कि वह असुरक्षित हैं तो उन्हें तुरंत इसकी सूचना अपने शिक्षक,अभिभावक व पुलिस को देनी चाहिए।

महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह ने छात्राओं को किसी प्रकार के संकट के समय बचाव के कई प्रकार के उपाय बताया।सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श के बारे में छात्राओं को बताया।यौन शोषण,लैंगिग छेड़छाड़,बालिकाओं से संबंधित सामाजिक कुरीतियों के बारे में विस्तार से छात्राओं को बताया और अपनी सुरक्षा के लिए निडर बनने का आह्वाहन भी किया।

इस दौरान प्रधानाचार्य रवि शुक्ल,निसार अहमद,अरविन्द कुमार आर्य,ईशाराम यादव,सविता शुक्ला,आशा शुक्ला,धनन्जय पाठक,विश्वनाथ यादव,सुमेरु गिरि,रामकिशोर,बालगोविन्द यादव,रामनरेश,साधना श्रीवास्तवा,पीताम्बर यादव,सुनील यादव आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply