breaking news- सूर्यवंशम रिटर्नः नौगढ़ ब्लाक प्रमुख मो. शफीक अविश्वास प्रस्ताव से हटाये गये

June 17, 2017 4:42 PM0 commentsViews: 1676
Share news

नजीर मलिक

 

444444444

सिद्धार्थनगर। जंग में शुरुआती हार जीत का बहुत महत्व नहीं होता है, अंतिम युद्ध में जो जीतता है वही सिकंदर यानी विजेता होता है। यहां सदर ब्लाक ब्लाक में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए  ब्लाक प्रमुख मो. शफीक को हटाने के साथ राजू सिंह ने प्रतिष्ठा की यह लड़ाई जीत ली है। अब उनकी पत्नी का श्रीमती संजू का सिंह का प्रमुख बनना तय हो गया है। स्थानीय राजनीति में इसे सूर्यवंशम रिर्टन की संज्ञा दी जा रही है।

 

आज यहां नौगढ़ ब्लाक कार्यालय में पहले से तय अविश्वास प्रस्तव पर चर्चा के दौरान निवर्तमान ब्लाक प्रमुख मो. शफीक नहीं आये। उनकी गैर हाजिरी में ही प्रस्ताव की चर्चा हुई। दोपहर १२ बजे तक चर्चा के बाद मतदान हुआ, जिसमें  निवर्तमान प्रमुख शफीक के पक्ष में 1 और खिलाफ में 70 मत पड़े।  4 मत अवैध रहे। इस प्रकार संवैधानिक तौर पर मो. शफीक ब्लाक प्रमुख पद से खारिज कर दिए गये। मो. शफीक पूर्व सपा अब बसपा नेता जमील सिद्दीकी के भाई हैं।

 

raju

शफीक के प्रमुख पद से हटने के बाद अब वहां संजू सिंह के ब्लाक प्रमुख बनने का मार्ग साफ हो गया है। प्रशासन की अस्थाई व्यवस्था के तहत वहां फिलहाल प्रमुख का कार्य त्रिस्तरीय कमेटी देखेगी। अगल महीने नये प्रमुख का चुनाव होगा। जिसमें फिलहाल संजू सिंह को चुनौती नहीं मिलने जा रही है। इसलिए उनका प्रमुख बनना तय है। संजू सिंह के पति राजू सिंह एक तरह से किंग मेकर बन कर उभरे हैं।

avi

ज्ञात रहे कि सत्ता बदलने के साथ भाजपा नेताओं ने जिले के विश्वास प्रस्ताव के जरिए सपा काल में चुने गये प्रमुखों को हटाने की रणनीति बनाई है। इस क्रम में मिठवल और बढ़नी में भी अविश्वास प्रस्तव पर मत विभाजन स्वीकार कर लिया गया है। खबर है कि उस्का बाजार, खुनियाव, बांसी आदि के प्रमुखों को हटाने की योजना पर भी काम हो रहा है।

बधाइयों का तांता

मो. शफीक के ब्लाक प्रमुख पद से हटने के बाद संजू सिंह के प्रमुख बनने की प्रत्याशा में उनके पति राजू सिंह को बधाई देने वालों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। संजू सिंह के प्रबल समर्थक रमाकांत सिंह, गुलाम नबी आजाद ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि अब भ्रष्ट तत्वों की दाल न गलेगी। विकास कार्य तेजी से होगा। इसके अलावा श्याम नारायन मौर्य, फतेहबहादुर सिंह, सोनू तिवारी, रिंकू चौधरी, प्रदीप साहनी, रितेश सिंह, मनोज पाठक, राजेश पाठक, मधुर श्याम यादव, जितेन्द्र चौधरी आदि शामिल रहे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply