चुनावः एक नई जंग के लिए तैयार है सदर ब्लाक की सूर्यवंशम जोड़ी

December 15, 2015 8:34 AM0 commentsViews: 651
Share news

नजीर मलिक

kpsingh

सिद्धार्थनगर। पंचायत चुनावों के नतीजे आने के बाद अब ब्लाक व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों की बारी है। सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत रेहरा की हिट जोड़ी केपी सिंह और उनकी पत्नी संजू सिंह ने सदर विकास खंड के प्रमुख पद पर कब्जे की तैयारी शुरू कर दी है।

केपी सिंह उफ राजू सिंह ग्राम पंचायत रेहरा से ग्राम प्रधान चुने गये हैं। पत्नी संजू सिंह बीडीसी चुनाव जीत चुकी हैं। पति और पत्नी दोनों ही शिक्षा से ग्रेजुएट हैं और विकास की समझ रखते हैं।

रेहरा ग्राम पंचायत के बड़गों निवासी 35 वर्षीय कृष्ण प्रताप सिंह कान्ट्रैक्टर और रियल स्टेट के क्षेत्र के सफल नाम हैं। संजू सिंह हाउस लेडी हैं। कारोबार में कामयाब होने के बाद अब इन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में कदम रखा है।

कृष्ण प्रताप सिंह ने पत्नी संजू सिंह को सदर ब्लाक से प्रमुख पद के लिए मैदान मे उतारने का मन बनाया है। उनका कहना है कि कारोबार से वक्त निकाल कर अब समाज के लिए भी कुछ करने की इच्छा जगी है। इंसानियत के कुछ तकाजे भी पूरे करने जरूरी हैं।

केपी सिंह और संजू सिंह की जोड़ी को सदर ब्लाक की हिट जोड़ी की संज्ञा दी जा रही है। इस ब्लाक से सपा के वरिष्ठ नेता और नगर पालिका अध्यक्ष मो जमील सिंदृदीकी के भाई मो शफीक और एक अन्य युवा नेता वसीम के नाम की भी चर्चा है।

इसके अलावा एक मुम्बईया के भी किस्मत आजमाने की खबरें हैं। अगर ऐसा हुआ तो सदर ब्लाक के प्रमुख का चुनावी संघर्ष दिलचस्प होगा, लेकिन फिलहाल तो क्षेत्र में सूर्यवंशम युगल की काफी चर्चा है।

Leave a Reply