सनातन परंपरा में सबको फल प्राप्ति, किंतु शास्त्र सम्मत विधियां  अनिवार्य हैं- शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती

October 24, 2021 5:39 PM0 commentsViews: 335
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। सनातन परंपरा के चार धामों में से एक जगंन्नाथ पूरी के गोवर्धन मठ जगन्नाथपुरी के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने अपने सिद्धार्थनगर प्रवास के दूसरे दिन सनातनी धर्म के अनुयायियों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कहा है कि सनातन परंपरा में सबको फल प्राप्ति होती है किंतु शास्त्र सम्मत विधियां नीव6 है। धर्मसभा कार्यक्रम कार्यक्रम के आयोजन यजमान और आयोजक कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्यासी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय रहे।

स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि शास्त्रों द्वारा हर कार्य के लिए अलग अलग लोगों को आरक्षित किया है, इसका कहीं भी यह मतलब नहीं है कि एक व्यक्ति श्रेष्ठ और दूसरा नही। सभी आपस में बंधु समान हैं। शास्त्र सम्मत नियमों का पालन करके प्रत्येक व्यक्ति फल प्राप्ति कर सकता है।
उन्होंने युवाओं को कहा कि आधुनिकता में अपनी वैदिक परंपरा को न भूलें, शास्त्रों का अध्ययन करें तभी वह जान पाएंगे कि किसी भी व्यक्ति विशेष के लिए सनातन नियम नहीं हैं बल्कि इनमें विश्व कल्याण की भावना है।

राजनैतिक कारणों से अनाधिकृत लोगों को धार्मिक पदवियों को बाटें जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सत्य को छुपाया नहीं जा सकता। असत्य का साथ देने वाले एक दिन स्वंय पहचाने जाएंगे। एक और प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि धर्म का राजनीतिकण पूर्णतया अनुचित है।

बताया जाता है कि स्वामी निश्चलानंद सरस्वती न कि सिर्फ पूरी पीठाधीश्वर और शंकराचार्य हैं बल्कि वैदिक गणित के विश्व में ख्यातिप्राप्त विद्वान हैं। वैदिक गणित सहित विंभिन्न विषयो पर उनकी 200 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। विश्व बैंक, यूनाइटेड नेशंस, आईएमएफ, आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, इसरो, आईआईटी, आईआईएम सहित विश्व की तमाम मानी हुई संस्थाओं का मार्गदर्शन उन्होंने समय समय पर किया है और इनमें से कई संस्थाओं में उनके व्याख्यान हुए हैं।सिद्धार्थनगर के बाद उनका व्याख्यान भैरहवाँ नेपाल में होना है। जहां के लिए वो आज शाम को प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक और यजमान डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह हमारा और सिद्धार्थनगर के सभी नागरिकों का सौभाग्य है पूज्य शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी के चरण हमारे जनपद में पड़े। दो दिनों के इस कार्यक्रम में जिले और अन्य जनपदों के भी भक्तों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक अमर सिंह चौधरी, वरिष्ठ ठेकेदार ओमप्रकाश चौबे, डा. अरविंद शुक्ला, शक्ति जायसवाल, शशांक पांडेय, राजेश तिवारी, बबलू तिवारी, विधानचंद्र पांडेय, कांग्रेस नेता कैलाश पंछी, दिनेश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने पत्रकारों के प्रश्नों के भी उत्तर दिये।

Leave a Reply