युवाओं को स्वामी विवेकानंद का अनुसरण करना चाहिए- उग्रसेन सिंह

January 12, 2021 4:52 PM0 commentsViews: 125
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी युवा घेरा कार्यक्रम के तहत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती शोहरतगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में पूरे जोशो खरोश से स्थानीय पार्टी कार्यालय पर मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि सपा नेता उग्रसेन सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात सभी को “राष्ट्रीय युवा दिवस” की शुभकामनाएं दी और कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी का हम सभी युवाओं को अनुसरण करना चाहिए। उनके सोच को हमें आगे बढ़ाना है।

उक्त कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र तिवारी, विष्णु उमर, राजेश सिंह, छात्रनेता शोएब खान, छात्रसंघ उपाध्यक्ष राहुल यादव, सलमान खान, अशफाक पटेल, जितेंद्र चौधरी, महबूब आलम, कुबेर यादव, उमेश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply