साइकलिंग एसोसिएशन को मिली उत्तर प्रदेश से आधिकारिक मान्यता, खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

May 19, 2026 8:43 AM0 commentsViews: 17
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। ज़िले के खेल जगत के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। “सिद्धार्थनगर साइक्लिंग एसोसिएशन” को उत्तर प्रदेश साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा आधिकारिक संबद्ध इकाई (Affiliated Unit) के रूप में मान्यता प्रदान कर दी गई है। यह संबद्धता पत्र आधिकारिक तौर पर जारी किया जा चुका है। एसोसिएशन के संचालन के लिए अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति सचिव धर्मेन्द्र कुमार पाठक और कोषाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव को बनाया गया है।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
इस ऐतिहासिक मान्यता के बाद ज़िले में साइक्लिंग के खेल को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में ज़िले में विशेष साइक्लिंग प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। युवाओं को साइक्लिंग के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी हुई साइक्लिंग प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर
इस उपलब्धि पर ज़िले के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और विभिन्न खेल संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, सचिव इब्राहिम बाबा, उपाध्यक्ष देवेंद्र पाण्डेय, क्रीड़ा भारती के प्रान्त आई टी प्रमुख अमित त्रिपाठी, अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, मंत्री रामशंकर पाण्डेय सहित अंबरीश यादव, कमलेन्द्र चौधरी, बजरंगी, अनिल राय, रविंद्र गुर्जर और राजकुमार यादव ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी। सभी गणमान्य लोगों का मानना है कि इस कदम से सिद्धार्थनगर के युवाओं को अपनी नई पहचान बनाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

Leave a Reply