तहसीलदार राम ऋषि रमन ने रास्ते में हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करया

May 1, 2022 8:07 PM0 commentsViews: 902
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। तहसीलदार नौगढ़ (सदर) ने मोहान थाना क्षेत्र के बगही गांव के चकमार्ग (रास्ते) की भूमि पर किये गये अवैध पक्का निर्माण पैमाइश करने के बाद तत्काल ध्वस्त कराकर चकमार्ग को खाली कराया। तहसीलदार का यह कारनामा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। लोगोें में खुशी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बगही तप्पा भाटिनपार थाना मोहाना के गाटा संख्या 107 जो अभिलेख में चकमार्ग दर्ज है उस पर गांव के कोदई, मोदई, सन्तु पुत्रगण झगरू, रामधनी पुत्र चौधरी, रामलगन पुत्र राम सरन, जितेन्द्र पुत्र रामलखन के द्वारा पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था।

ग्राम प्रधान के प्रार्थना पत्र पर तहसीलदार नौगढ़ राम ऋषि रमन राजस्व टीम व थाना मोहाना के पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर पैमाईश किया और अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक शीतल प्रसाद द्विवेदी, लेखलाल राहुल कुमार त्रिपाठी, सूरज सिंह, इन्द्रमणि पाण्डेय, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply