सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को तहसीलों में प्रदर्शन करेंगे सपाई

September 19, 2020 2:05 PM0 commentsViews: 219
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। प्रदेश की भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों, कोरोना संकट काल में स्वास्थ्य सुविधाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता, बेरोजगारी समेत संविदा नौकरी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर 11 बजे धरना प्रदर्शन करेंगे।               

उक्त बांते समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव ने शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर आंदोलन की सफलता के मद्देनजर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार से किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी, छात्र, महिलाएं, अल्पसंख्यक सभी बदहाल है। लूट, हत्या, डकैती, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई है। 

महिलाओं एवं मासूम बच्चियों से दुष्कर्म और विपक्ष खासकर सपाई कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के मामलों में सरकार संवेदन शून्य रवैया अपनाती है। यह सरकार  सरकारी नौकरी नहीं दे पा रही है उल्टे अब नये नौकरी को संविदा करने पर तुली है। जिसका समाजवादी पार्टी पुरज़ोर विरोध करती है। 

भाजपा सरकार में पुलिस के जवान आमजन को डरा धमका कर जनता के धन को लूट खसोट कर थानों को कुबेर का खजाना बना दिए। जिससे जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। इसे किसी भी सूरत में सूबे में लागू नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील है कि कार्यक्रम में भारी संख्या में मास्क लगा कर भाग ले।

Leave a Reply