जिले में खेल का उभरता सितारा है रजा खान, ओलम्पिक खेलने की तमन्ना है

March 9, 2017 12:07 PM0 commentsViews: 584
Share news

अजीत सिंह

tiko

सिद्धार्थनगर। जिले के अहमद रजा खान ताई क्वानडो के उभरत सिंतारे हैं। अभी वो नेशनल लेबिल पर खेल रहे हैं। उनका अगला लक्ष्य भारत की तरफ से आलम्पिक में खेलना है। इसके लिए वे अलीगढ़ में रह कर तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं से तमाम नेशनल लेबिल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हैं। गांव में रह कर तैयारी कठिन है।

अहमद रजा खान को बचपन से ताई क्वानडो में दिलचस्पी थी। पहली बार सन २०१२ में उन्होंने डिस्ट्रिक्ट लेबिल गेम में स्वण पदक हासिल किया। इसके बाद उनकी आगे की राह साफ होती गई। इसके बाद स्टेट लेबिल में कास्य प्रात् किया और इसके बाद  इसी साल बाराबंकी में हुए नेशनल में भाग लिया।

रजा खान बताते हैं कि उनका कड़ा प्रशिक्षण जारी है। वह अलीगढ़ में रह कर पूरी लगन से तैयारी में जुटे हैं। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेकर भारत सहित अपने जिले का नाम रौशन करना है। उन्होंने क कि वह एक दिन अपने मकसद में जरूर कामयाब होंगे।

 

Leave a Reply