ताला तोड़ कर चाेरों ने सात लाख के जेवर उड़ाये

November 15, 2016 11:10 AM0 commentsViews: 256
Share news

आकाश

chory
सिद्धार्थनगर। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के महदेवा गांव में चैनल गेट की कुंडी तोड़कर घर में घुसे चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया सुबह घटना की जानकारी होने पर घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

उसका-बृजमनगंज मार्ग पर शंकर सिंह का मकान है। रविवार को दिन में घर में ताला लगाकर शंकर सिंह परिवार के साथ बीमार पिता से मिलने पैतृक गांव कठहा गए थे। सुबह उनका बेटा अमन महदेवा पहुंचकर ताला खोलने लगा तो चैनल गेट की कुंड़ी कटी हुई दिखी। अनहोनी की आशंका के बीच वह घर में दाखिल हुआ तो उसके होश उड़ गए। उसने सूचना पिता को दी।

चोरों ने घर में रखे सूटकेश का लॉक तोड़कर लगभग 7 लाख के जेवर और 25 हजार नकदी पर हाथ साफ कर लिया था। मौके पर पहुंचे परिजन इस घटना से सहमे हुए हैं। बता दें कि इस क्षेत्र में चोरी की यह तीसरी बड़ी घटना है। दो वर्ष पूर्व इनके पड़ोस में और झारखंडी महादेव मंदिर से भी चोरियां हुई हैं। इनका पर्दाफाश करने में उसका पुलिस नाकाम रही है,  जिससे चोरों के हौसले बुलंद है। इस संबंध में थानाध्यक्ष डी.एन. सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मौके पर पुलिस गई थी, जांच की जा रही है।

उसका थाना इंचार्ज दीपनारायण सिंह को कार्यभार संभाले 24 घंटे ही हुए हैं। इस बीच लाखों की चोरी ने उन्हें बड़ी चुनौती दे दी है। लंबे समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमी हुई थी। अब नए थानाध्यक्ष के कार्यभार संभालते ही हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि नवागत थानाध्यक्ष ने जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने की बात कही है।

Leave a Reply