रोटरी क्लब जिला इकाई गठित, घोषित हुए पदाधिकारी

February 7, 2022 9:16 PM0 commentsViews: 317
Share news

– वर्ष 2022-23 तक 29 पदों के लिए दायित्व सौंपे गए
– सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में भागीदारी का संकल्प

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। रोटरी क्लब सिद्धार्थनगर के संस्थापक अध्यक्ष जगदंबिका पाल और संस्थापक सचिव अरुण कुमार प्रजापति ने सर्वसम्मत से लिए गए निर्णयानुसार जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में 29 पदों पर चयन करते हुए दायित्व सौंपे गए हैं। नवगठित कमेटी ने आने वाले समय में सामाजिक, रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया है।

रोटरी क्लब की घोषित जिला कार्यकारिणी में सह संरक्षक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल, ओम प्रकाश चौबे बनाए गए हैं। जबकि संतोष श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव अमित कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, कैलाश नाथ त्रिपाठी सेनापति, क्लब प्रशिक्षक नितेश पांडेय, राणा प्रताप सिंह पीआरओ, गोविंद प्रसाद ओझा को प्रभारी स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, शुभम श्रीवास्तव प्रभारी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, विकास पांडेय को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा राम करन गुप्ता संस्थापक चेयरमैन, नितेश पांडेय को चेयरमैन सदस्यता अभियान एवं निदेशक क्लब संचालन प्रकोष्ठ, अंब्रीश कुमार यादव निदेशक सामुदायिक सेवा प्रकोष्ठ, प्रभात जायसवाल निदेशक नागिरक प्रकोष्ठ, शंभू नाथ गुप्ता को निदेशक व्यापार प्रकोष्ठ, फरीद अहमद सल्फी निदेशक अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ, विकास पांडेय निदेशक युवा प्रकोष्ठ, अभय श्रीवास्तव निदेशक साहित्यिक प्रकोष्ठ, महेंद्र मणि त्रिपाठी निदेशक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ।

रिपुंजय सहाय और सुमित श्रीवास्तव को संयुक्त रूप से चेयरमैन रोटरी जल सरंक्षण मिशन, सुजीत कुमार जायसवाल निदेशक स्वच्छता मिशन, अरुण कुमार त्रिपाठी को पोलियो और कोविड-19 से जुड़े उन्मूलन अभियान का निदेशक, देवेश मणि त्रिपाठी को विधिक प्रकोष्ठ का चेयरमैन बनाया गया है। सचिव अरुण कुमार प्रजापति ने बताया कि संस्था के माध्यम से सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस कार्य में समाज के सभी वर्गों से सहयोग लिया जाएगा। चार्टर अध्यक्ष श्री जगदंबिका पाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दिया है।

Leave a Reply