भारत–चीन के बीच वाक युद्ध को लेकर नेपाली संसद में बहस, चुप न रहे नेपाल– सांसद अतहर

July 27, 2017 12:54 PM0 commentsViews: 660
Share news

राघवेन्द्र  चौबे

कपिलवस्तु, नेपाल। चीन और भारत के वीच में बढती हुई विवाद को लेकर आज नेपाल की संसद में में चर्चा हुई |कपिलवस्तु जिला क्षेत्र नम्बर 2 के स्वतन्त्र सम्सद अतहर कमाल ने इस विषय को संसद में उठाया है। उन्होंने कहा कि चीन और भारत वीच हो रही डोकलाम विवाद के वारे में नेपाल की राजनीतिक दल तथा सरकार आपसी समझदारी अनुसार एक धारणा बनाना जरूरी है।

सांसद अतहर ने कहा कि भारत और चीन के बीच में घमासान वाक युद्ध चल रहा है। सीमा विवाद को लेकर भारतीय और चीनियों  द्वारा अत्यन्त ही उत्तेजनापूर्ण अभिव्यक्ति दी जा रही है। दोनों देश के बीच स्थिति बेकाबू होती जा रही है ।ऐसे में नेपाल को चुप नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि’भारत और चीन के बीच में अवस्थित हमारा देश चारो तरफ से चीन और भारत से घिरा है उन्होंने कहा कि संसार के अत्यन्त ही शक्तिशाली दोनों देश के बीच अगर किसी कारण से लड़ाई छिड़ी तो अब १९६२ की स्थिति नहीं है। युद्ध हुआ तो दोनों देशों को उससे कई गुना ज्यादा क्षति पहुंच सकती है | नेपाल अभी तक चुप है। उन्होंने प्रश्न किया कि नेपाल की कुछ भूमिका होनी चाहिए या नहीं,  इस पर विचार करना होगा। समय पर हमे चीन और भारत दोनों को संयमित होने का आग्रह करना चाहिए |

Leave a Reply