जिले के 23 शिक्षकों को दिया गया ‘यशोभूमि शिक्षक रत्न’ पुरुस्कार

September 7, 2026 9:43 AM0 commentsViews: 258
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। शिक्षक दिवस पर शनिवार देर रात शहर के एक होटल में टीम यशोभूमि की ओर से आयोजित ‘यशोभूमि शिक्षक रत्न सम्मान-2026’ समारोह में शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 23 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षकों को समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधार शिला बताया।

समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई के पूर्व प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. ज्ञान प्रकाश, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी रहे। अतिथियों का स्वागत शुभम श्रीवास्तव ने किया।

आयोजन की ओर से अतिथियों को बुके के साथ स्मृति चिह्न के रूप में पौधा प्रदान किया गया। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। समारोह में दयाशंकर यादव, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद शुक्ल, शिवा शर्मा, विभा चतुर्वेदी, राकेश सिंह, शैलेंद्र राय, उपेंद्र उपाध्याय, गोपेश दुबे, नियाज अहमद, अपूर्व श्रीवास्तव, सीमा द्विवेदी, आशुतोष सिंह, प्रियंका चौधरी, वंदना शुक्ला, स्मिता श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, हुस्न आरा, बाबूराम चौरसिया, कल्पना, ओशीन द्विवेदी और पशुपति नाथ दुबे को ‘यशोभूमि शिक्षक रत्न सम्मान-2026’ प्रदान किया गया।

इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व को गढ़ने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और नवाचार के साथ काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है और दूसरे शिक्षक भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित होते हैं। इस मौके पर संतोष श्रीवास्तव, सुधाकर मिश्रा, अभय श्रीवास्तव, श्रीश श्रीवास्तव, पंकज पासवान, हेमंत शुक्ला, शिव कुमार शुक्ला, लाल आनंद प्रकाश, अरूण त्रिपाठी, अरूण सिंह, अकबाल अहमद, अंशुमान सिंह आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply