इंटरनेट में अश्लीलता पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे टीम यशोभूमि के अध्यक्ष

August 27, 2025 4:29 PM0 commentsViews: 169
Share news

टीम यशोभूमि ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को भेजा ज्ञापन

कहा, बच्चों और युवाओं का भविष्य हो रहा बर्बाद

 

अजीत सिंह 

नेट फोटो

सिद्धार्थनगर। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही अश्लील एवं अर्ध-अश्लील सामग्री को लेकर टीम यशोभूमि ने गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन भेजकर इस तरह की वेबसाइटों और सोशल मीडिया सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने पत्र में लिखा है कि इंटरनेट पर उपलब्ध अश्लील सामग्री समाज, विशेषकर बच्चों, किशोरों और युवाओं के मानसिक व नैतिक विकास पर गहरा और नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

यह किशोरों और युवाओं को गलत लत की ओर धकेल रही है। अपराध, छेड़छाड़ और यौन शोषण की प्रवृत्तियों को बढ़ावा दे रही है। पारिवारिक संबंधों और सामाजिक मूल्यों में गिरावट का कारण बन रही है। बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुँचा रही है और उन्हें गलत दिशा की ओर मोड़ रही है। टीम यशोभूमि ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि जिस तरह सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप्स पर प्रतिबंध लगाकर एक बड़ा सामाजिक सुधार किया है, उसी तरह पोर्न और सेमी पोर्न सामग्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

संगठन का मानना है कि यह कदम देश के परिवारों, समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने में सहायक होगा। टीम यशोभूमि के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि यदि सरकार अश्लील सामग्री पर सख्ती से रोक लगाएगी तो यह ऐतिहासिक सामाजिक सुधार होगा और भारत को एक नैतिक, स्वस्थ व सुरक्षित समाज की ओर अग्रसर करेगा।

Leave a Reply