तेजगढ़ शहीद स्थल पर 26वीं वाहिनी पीएसी द्वारा राष्ट्रधुन का वादन किया गया

August 13, 2022 8:18 PM0 commentsViews: 519
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। “आजादी के अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत बांसी थाना क्षेत्रान्तर्गत तेजगढ़, शहीद स्थल पर 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर द्वारा एसपी अमित आनंद के मौजूदगी में राष्ट्रधुनों का वादन किया गया।

देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को “आजादी के अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है, अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद स्मारक स्थल तेजगढ़ थाना बांसी पर 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर द्वारा राष्ट्रधुन व राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन किया गया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, अमित कुमार आनन्द पुलिस संयुक्त, प्रमोद कुमार, उप-जिलाधिकारी बांसी व देवी गुलाम क्षेत्राधिकारी बांसी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply