इटवा-बलरामपुर बार्डर क्षेत्र में तेंदुए के हमले में युवक बचा, आस पास के गांवों में आंतंक

March 27, 2022 1:56 PM0 commentsViews: 578
Share news

अजीत सिंह

इटवा, सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लमुईया गांव के उत्तर जनपद बलरामपुर के बार्डर पर मनिकौरा टिकुइया गांव स्थित कुटी के पास शनिवार दोपहर एक तेंदुए ने झुरमुट में बैठी एक नील गाय के बच्चे के साथ एक युवक पर हमला कर दिया। हालांकि हमले से युवक बाल-बाल बच गया। लकिन नीलगाय का बच्चा मारा गया। तेंदुए के हमले के करण इटवा व बलरामपुर के सीमावर्ती गांवों में खौफ छाया हुआ है।

क्षेत्र के लमुइया गांव के उत्तर जनपद बलरामपुर की सीमा पर स्थित मनीकौरा टिकुईया गांव निवासी परमात्मा प्रसाद तिवारी शनिवार दोपहर दो बजे के करीब अपने पालतू जानवरों को कुटी के पास चराने ले गया था। पशुओं को चरने के लिए छोड़ कर वह पास में बैठ कर मोबाइल देखने लगा। इसी बीच झाड़ में से किसी जानवर की गुर्राने की आवाज आई। पास जाकर देखा तो एक तेंदुआ एक नील गाय के बछड़े को घसीट कर ले जा रहा था। यह देख वह अपना मोबाइल आदि सामान वहीं फेक कर गांव की तरफ शोर मचाते दौड़ा। शोर सुन गांव निवासी पशुपति नाथ त्रिपाठी और नरदाहे आदि लाठी डंडा व कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गए और कुटी के पास जाकर देखा तो कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में छिपा था।

तेंदुए ने कुछ लोगों को पास आता देख पशुपति नाथ त्रिपाठी पर हमला कर दिया। पशुपति ने भी अपना बचाव करते हुए कुल्हाड़ी से उसके ऊपर वार करते हुए पीछे हट गया और बाल बाल बच गया। इतने में सभी ग्रामीण इक्कठे हो गए। ग्रामीणों को देख तेंदुआ कुटी के पास झुरमुट में छिप गया। गांव के लोगों ने बताया कि तेंदुए ने झुरमुट के बीच एक नील गाय के बच्चे का शिकार भी किया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बीट सिपाही मनोज कुमार विश्वकर्मा व आशीष कुमार मौर्य ने तेंदुए का मूवमेंट आसपास होने की पुष्टि की है।

पलिस ने लोगों को सचेत रहने की सलाह भी दी गई है। पशुपति नाथ त्रिपाठी ने बताया कि तेंदुआ आने की सूचना बिस्कोहर चौकी के साथ अपने जिले के जिलाधिकारी को फोन के माध्यम से दे दी है। मौके पर बिस्कोहर चौकी से दो सिपाही आए है। इस संबंध में चौकी प्रभारी राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि सूचना मिला था। तत्काल वन के रेंजर को सूचना देने के बाद मौके पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है।

 

 

Leave a Reply