थाली बजाकर सोई भाजपा सरकार को जगाने का प्रयाश किया कांग्रेसियों ने

July 7, 2021 7:20 PM0 commentsViews: 409
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। महंगाई के विरूद्ध उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार “लल्लू” के निर्देश पर युवा कांग्रेस सिद्धार्थनगर ने प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाकांग्रेस कमेटी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के साथ मिलकर महंगाई के विरुद्ध थाली बजाकर जनता के पक्ष को जोरदार तरीके से उठाया।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. अरबिंद शुक्ला ने बताया कि पेट्रोल, डीजल और खुदरा महंगाई के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान बाँसी माघ मेला स्थान से बाँसी तहसील तक पदयात्रा की गई और जनसामान्य को महंगाई और सरकार की जनता को प्रताड़ित करने वाली नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी की गई और एक संछिप्त उद्बोधन हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्यासी डा. चन्द्रेश उपाध्याय, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष काजी सुहैल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष किरण शुक्ला, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुड्डू, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शाहरुख पठान, जिला सचिव सादिक़ अहमद, कैलाश पंछी, दिनेश कुमार वर्मा, इनमुर्रह्मान, अनिल सिंह अन्नू उपाध्यक्ष, सुदामा प्रसाद, जितेंद्र धर द्विवेदी, मार्कण्डेय द्विवेदी, दिलीप चौधरी, पप्पू खान, अमित त्रिपाठी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्ण बहादुर सिंह, गंगेश्वर राय, कृष्ण भगवान तिवारी, ऋषिकेश मिश्रा, रामदेव पांडे की भमिका सराहनीय रहा।

इस दौरान कांग्रेस के युवा नेता अनूप पांडे, आशुतोष मिश्रा, शिव शरण त्रिपाठी,अजय उपाध्याय, राजन श्रीवास्तव, बांसी नगर अध्यक्ष सुनील यादव, अजनबी, इकबाल, आफताब, रियाज मनिहार, आसिफ खान, जोखन प्रजापति सहित सभी संबधित फ्रंटल संगठनों के नेताओं और पदाधिकारियों ने बढ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम विधानसभा बाँसी के अलावा डुमरियागंज, कपिलवस्तु, इटवा सहित सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम हुआ।

Leave a Reply