मासूम बालक से दुराचार, मुकदमा दर्ज, आरोपी को ढूंढ रही पुलिस

December 24, 2016 5:56 PM0 commentsViews: 236
Share news

नजीर मलिक

25

सिद्धार्थनगर। यहां जिला मुख्यालय पर एक अबोध बालक से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है, जिसको लेकर शहर में सनसनी छा गयी है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले शहर के कांसीराम कालोनी में घर के बाहर शाम का खेल रहे सात साल के बच्चे को उसका पड़ोसी टाफी के बहाने बुलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में घर के सामने छोड़ कर भाग गया।

घटना की जानकारी मिलने पर लोग उसे लेकर अस्पताल ले गये। जहां उसके साथ दुष्कर्म का अंदेशा व्यक्त किया गया। उसके बाद बच्चे के पिता ने अपने पड़ोसी वजीदू के खिलाफ तहरीर दी और दावा किया कि बच्चे के साथ उसी ने दुष्कर्म किया है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की और प्रथम दृष्टया मामले को सही पाकर वजीदू के खिलाफ धारा 377 तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। समाचार लिखे जाने तक आरोपी फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।

 

Leave a Reply