नकब लगा कर एक लाख के जेवर उड़ा ले गये चोर

October 16, 2015 7:13 AM0 commentsViews: 76
Share news

राजेश शर्मा

chori

बांसी कोतवाली के मसिना गांव में चोरों ने नकब काट कर घर के अंदर से एक लाख के जेवरात उड़ा कर फरार हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

मसिना गांव में अर्जुन का मकान आबादी के बीच में है। बीती रात अर्जुन घर पर नहीं था। घर पर उसकी मां, पत्नी और बच्चे थे। सभी घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे।

बताया जाता है कि चोरों ने मकान की पुरानी दीवार में नकब लगाया और आराम से घर में घुस कर एक एक कमरे की तलाशी ली।

चोरों को एक कमरे में कुछ संदूकें मिलीं, जिसमें परिवार के सोने चांदी के जेवर थे। एक बाक्स में चार हजार नकदी भी थी। चोरों ने सब समेंटा और आराम से बाहर निकल गये।

सुबह मंगरी देवी कमरे में गई तो मामले की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी तहरीर बांसी पुलिस को दी, जिसमें एक लाख के जेवर और नकदी चोरी की बात कही गई है।

थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह के मुताबिक तहरीर मिल गई है। चांज के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा। इस घटना से इलाके में सनसनी छा गई है।

Leave a Reply