घायल रामभक्तों से मिले सपा के पूर्व विधायक, कहा- जनता को छोड़िए, यह सरकार रामभक्तों की भी सुधि नहीं लेती

March 28, 2018 4:18 PM0 commentsViews: 730
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय के करीब ग्राम पारा नानकार के दो दर्जन घायल श्रद्धालुओं से मिलने सदर विधानसभा के विधायक रहे सपा नेता विजय पासवान उनके गांव तथा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का कुशल क्षेम पूछा और मेडिकल कालेज में भर्ती घायलों के इलाज के लिए प्रशासन से बात किया।

गांव का दौरा करने के बाद सपा नेता व पूर्व विधायक विजय पासवान ने मीडिया से कहा कि  यह सरकार अब बेशर्मी की हद पार कर चुकी है। इसने किसानों, जवानों, बेरोगारों को अनदेखी तो किया ही है, लेकिन रामभक्तों की अनदेखी करेगी, ऐसा तो कोई सोच भी नहीं सकता था। राम और राम मंदिर पर वोट मांगने वाली सरकार इतनी संवेदनहीन निकली कि वह रामजी के दर्शन पर निकले भक्तों की खोज खबर लेते भी नजर नही आई। जबकि जिले के सभी पांच विधायक और सांसद उसी पार्टी के हैं।

उन्होंने कहा कि उनके गत कार्यकाल में कोई घायल या मृतक मुआवजे से वंचित नही रहा। लगभग 6 सौ गंभीर रोगियों को भी सरकार से 50 हजार से लेकर 5 लाख की मदद उन्होंने दिलाया था। आज भी वही सरकार है, मगर इन पीड़ितों का कोई पुरसाहाल नहीं है। उन्होंने सरकार से मृतक माधुरी के परिजनों के लिए 5 लाख और सभा घयलासें के लिए सरकार सरकार से 50-50 हजार मुआवजे की मांग किया है। पूर्व विधायक के साथ सपा नेता कलाम सिद्दीकी व अन्य तमाम लोग साथ रहे।

बताते चलें कि रामनवमी के अवसर पर अयोध्या दर्शन एवं स्नान को जा रहे गांव के दो दर्जन से अधिक गांव वासी बस्ती के हर्रेया के पास एक दुघटना में घायल हो गये थे। जिसमें माधुरी नामक महिला की मौत हो गई थी। 25 अन्य घायल हो गये थे, जिसमें ६ को मेडिकल कालेज और शेष का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव वालों का आरोप है कि इस घटना के बाद सत्ता पक्षा का कोई नेता वहां झांकने नहीं गया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply