शोहरतगढ़ः कांग्रेस से टिकट के लिए कई दावेदारों के नाम चर्चा में

April 14, 2016 11:38 AM2 commentsViews: 1227
Share news

नजीर मलिक

congress

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा सीट को लेकर दावेदारों की भागदौड़ शुरू हो गई है। कम से कम आधा दर्जन नाम सुर्खियों में हैं, लेकिन फिलहाल दो दावेदारों में करीबी मुकाबले की चर्चा बाहर सुनाई पड़ रही है।

बताते हैं कि इस विधानसभा सीट से कांग्रेस के पुराने नेता नर्वदेश्वर शुक्ला, उनके साथी रहे प्रमोद उपायाय, पूर्व प्रमुख विजय सिंह, कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अनिल सिंह और अतहर अलीम आदि दावेदार हैं। इसके अलावा शोहरतगढ़ के एक पुराने छात्र नेता भी इस दौड़ में शामिल हैं।

कांग्रेस के पुराने नेता नर्वदेश्वर शुक्ल इसी क्षेत्र के निवासी हैं, लेकिन वह सूबे की राजधानी में निवास करते हैं। वह कई बार चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन अपने गृहक्षेत्र से कभी चुनाव नहीं लड़े। इसके अलावा पुराने कांग्रेसी विजय सिंह ने भी पुनः कांग्रेस का झंडा थाम कर टिकट की मांग शुरू कर दी है।

जहां तक अतहर अलीम और अनिल सिंह का सवाल है, दोनांे ही नेता इस विधानसभा सीट पर निरंतर सक्रिय हैं। पार्टी के विस्तार और जनसरोकारों से इनका रिश्ता बना हुआ है। जनता के सवालों को लेकर यही दो नेता संघर्ष करते नजर आते हैं।

अनिल सिंह की एक दिक्कत यह है कि वह पड़ोस की कपिलवस्तु विधानसभा सीट के रहने वाले हैं। जबकि अतहर अलीम उसी क्षेत्र के निवासी हैं। इसलिए वह जनता के बीच अधिक रहते हैं। इस लिहाज से टिकट की दौड़ में अतहर अलीम स्वाभाविक रूप से तगड़ दावेदार हैं।
लेकिन कई बार टिकट वितरण में और भी कई कारक काम करते हैं।

टिकट हासिल करने में गोलबंदी, जातीय समीकरण आदि भी बहुत महत्व रखते हैं। हालांकि जातीय समीकरण भी अतहर अलीम के ही पक्ष में जाता है, लेकिन अन्ततः निर्णय तो हाई कमान ही करता है। यह हाईकमान पर निर्भर है कि वह टिकट देने में कौन सा मापदंड अपनाता है।

2 Comments

  • iska haq athar aleem ko hai q ki inho ne jabse jawani sambhala shorat garh vidhansabha me congress ke liye kam krte rahe hain inka pura vidhan sambha me name hai agar inko tckdt mila to ye shohrat garh se jeet jatenge
    apeel for congress leader

  • Abdur Rasheed salfi

    Congress se asli dawedar aur aur hapue rakhne wale Ather Aleem hh hain .kyoki poora time is ndta neta na congress ko badhane hi me lagaya hai.

Leave a Reply