दोनों सरकारों ने पूरे नहीं किये वायदे, चुनाव में भाजपा और सपा को सबक सिखाये जनता-विनोद राय

February 15, 2016 8:02 AM0 commentsViews: 162
Share news

निजाम अंसारी

cccc

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा है कि केन्द्र सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतर रही है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा और सपा को उखाड़ फेकने की जनता से अपील की है।

रविवार को शोहरतगढ़ में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए राय ने कहा की चुनाव जीतने के बाद जो वादा जनता से किया गया था उसमे से एक भी पूरा नहीं हुआ। आज भी किसान आत्महत्या कर रहा है। बेरोजगारी और मंहगाई इतनी बढ़ गयी है, कि आम आदमी दो वक्त की रोटी का इंतजाम बड़ी मुस्किल से कर पा रहा है। भ्रष्टाचार पर कोई लगाम नहीं है।

इसके अलावा भी सपा भाजपा सरकारों पर उन्होंने कई आरोप लगते हुए कहा कि शोहरतगढ़ विधान सभा सीट से उनके दल के प्रत्याशी प्रमोद कुमार मिश्र को वोट देने के लिए तैयार रहें। सिर्फ विकास कांग्रेस ही क्षेत्र का विकास करने में सक्षम है। इस मौके पर उन्होंने अदनान अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष भी घोषित किया।

इससे पूर्व शोहरतगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आगमन पर पार्टी कार्यकताओं की भारी भीड़ जुटी। उनके समर्थकों ने जबरदस्त तरीके से नारेबाजी की। संगठन के जिला अध्यक्ष परमोद कुमार मिश्र व नगर अध्यक्ष अदनान अंसारी ने माल्यार्पण किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के महासचिव मोबीन खान व कपिल जैन, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष शरीफ राजगीर, हरयाणा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह संधू, उत्तर प्रदेश के पार्टी संयोजक सोमनाथ पाण्डेय, डुमरियागंज प्रभारी मोनी पाण्डेय, इटवा प्रभारी मुख़्तार अहमद, शोहरतगढ़ नगर अध्यक्ष अदनान अंसारी वा तमाम कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे !

Leave a Reply